Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 30, 2026

जिला समन्वयकों को विशेष प्रशिक्षण देगी योगी सरकार

 जिला समन्वयकों को विशेष प्रशिक्षण देगी योगी सरकार

प्रदेश में निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए योगी सरकार जिला समन्वयकों को विशेष प्रशिक्षण देने जा रही है। इसके तहत 1 और 2 जून को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), लखनऊ में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेश के सभी 75 जनपदों के जिला समन्वयक (निपुण भारत मिशन) और जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) प्रतिभाग करेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को संबंधित अधिकारियों की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार का उद्देश्य निपुण भारत मिशन तथा गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुश्रवण और मूल्यांकन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। निपुण भारत मिशन को बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के व्यापक अभियान के रूप में देखा जा रहा है। पिछले वर्षों में ऑपरेशन कायाकल्प, स्मार्ट क्लास, डिजिटल मॉनिटरिंग, ई-कंटेंट और निपुण भारत मिशन जैसे कार्यक्रमों के जरिए परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब इन सुधारों को विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया जा रहा है।


 * 1 व 2 जून को लखनऊ में होगा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, सभी जिलों के समन्वयक होंगे शामिल


 * अकादमिक मॉनिटरिंग, सीखने के परिणाम और गुणवत्ता शिक्षा सुधार पर रहेगा विशेष फोकस


दो चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण


 * प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। पहले बैच का प्रशिक्षण 1 जून को आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, देवीपाटन, गोरखपुर और चित्रकूट मंडल के समन्वयकों का होगा। दूसरे में 2 जून को झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी मंडल के प्रतिभागी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे

जिला समन्वयकों को विशेष प्रशिक्षण देगी योगी सरकार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link