Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 8, 2026

यूपी के 35 पीसीएस जल्द प्रोन्नत हो आईएएस बनेंगे

 यूपी के 35 पीसीएस जल्द प्रोन्नत हो आईएएस बनेंगे

लखनऊ,। केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए यूपी को 35 आईएएस अफसरों की रिक्तियां दी हैं। इन पदों पर पीसीएस संवर्ग के अफसरों को पदोन्नति दी जाएगी। वर्ष 2010, 2011 व 2012 बैच के पीसीएस अफसरों के नामों पर पदोन्नति के लिए विचार होगा।




केंद्र सरकार हर साल राज्यों को आईएएस अफसरों के पद पर पदोन्नति देने के लिए रिक्तियां घोषित करती है। इन पदों पर पीसीएस अफसरों को पदोन्नति के लिए नाम भेजे जाते हैं। संघ लोक सेवा आयोग की देखरेख में डीपीसी कराई जाती है और पदोन्नतियां दी जाती हैं। वर्ष 2010 बैच में आठ, 2011 में 21 और 2012 में 41 पीसीएस अधिकारी हैं। हालांकि, वर्ष 2010 से पहले के बैच के भी कुछ अधिकारी हैं। उनके नामों पर भी विचार संभव है। नियुक्ति विभाग एक पद पर पदोन्नति के लिए तीन नामों को भेजता है। इसीलिए पदोन्नति देने के लिए पीसीएस अफसरों से उनका पूरा ब्योरा मांग लिया गया है। नियुक्ति विभाग पहले चरण में पीसीएस अधिकारियों के नामों को संघ लोक सेवा आयोग को भेजेगा। आयोग पहले चरण में सभी तथ्यों को देखेगा और उसका परीक्षण करेगा। इसमें किसी तरह की कोई कमी होने पर इसकी जानकारी यूपी को दी जाएगी।

यूपी के 35 पीसीएस जल्द प्रोन्नत हो आईएएस बनेंगे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link