Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 8, 2026

आज का मौसम 8 मई: देश के 12 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट

 आज का मौसम 8 मई: देश के 12 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट


मई के महीने में जहां भीषण गर्मी और लू अपना कहर बरपाती है, वहीं कई राज्यों में इस साल मौसम इसके उलट है। उत्तर प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की वजह से मौसम में हल्की नरमी है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 से 13 मई के बीच उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में 11 से 13 मई के दौरान बारिश और तेज हवाओं का नया दौर शुरू हो सकता है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई जगह भारी बारिश का अनुमान है।

तूफानी हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार, दक्षिण भारत में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 6-7 दिनों तक कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज तूफानी हवाएं चल सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में 9 से 13 मई के दौरान लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।


दिल्ली का आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी (8 से 12 मई)

अब कुछ दिन राजधानी में दिन के समय गर्मी महसूस होगी। तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। 12 मई से एक बार फिर तापमान में कमी आएगी। हालांकि मौसम विभाग ने अभी बारिश की संभावना व्यक्त नहीं की है।

पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। 9 से 13 मई तक अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 25 डिग्री रह सकता है।


यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आंधी-बारिश का अलर्ट (8 से 13 मई)

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 8 से 13 मई के दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह बदलाव नए पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा। IMD के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, आगरा और बरेली में आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।


बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में बारिश का अलर्ट (8 से 11 मई)

IMD के अनुसार, बिहार में 8 से 11 मई के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश होने का अनुमान है। पटना समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा और बेगूसराय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य में दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उमस बढ़ सकती है। कुछ इलाकों में अचानक तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।


राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में दो तरह का रहेगा मौसम (8 से 13 मई)

राजस्थान में इन दिनों मौसम दो तरह का रहेगा। पूर्वी राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 9 से 13 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है।

जयपुर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और अजमेर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जोधपुर में तापमान तेजी से बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

आज का मौसम 8 मई: देश के 12 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link