Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 8, 2026

सांसदों और विधायकों ने भरा स्वगणना फॉर्म

 सांसदों और विधायकों ने भरा स्वगणना फॉर्म

जनगणना 2027 के पहले चरण के क्रम में स्वगणना गुरुवार से शुरू हो गई। सांसदों, विधायकों, अफसरों ने सुबह से ही अपने-अपने समय पर फॉर्म भरा। सभी ने इसे भरने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरों को भी साझा किया। पहले दिन शाम तक ही दो हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना फॉर्म भर दिया था।




जनगणना 2027 के क्रम में पहला चरण शुरू हो चुका है। सात मई से 21 मई तक स्वगणना का अवसर दिया गया है। शासन ने ऐसा इसलिए किया है जिससे लोग अपना विवरण खुद भरें और देख लें, जिससे बाद में कोई गड़बड़ी न हो। 22 मई से 20 जून के बीच मकानों की गणना करने के लिए प्रगणक घर-घर जाएंगे। सात मई से शुरू हुई स्वगणना में पहले दिन सांसद, विधायकों, अफसरों व राजस्व अफसरों का दिन रखा गया था। सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल ने मां सुशीला देवी का घर के मुखिया के रूप में आवेदन कराया और फॉर्म भरा। महापौर गणेश केसरवानी ने नगर निगम के अफसरों के साथ आवेदन किया। विधायक राजमणि कोल, वाचस्पति, सिद्धार्थनाथ सिंह, नगर पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों के साथ ही मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, नगर आयुक्त सीलम साई तेजा, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीता सिंह आदि तमाम लोगों ने पहले ही दिन ही स्वगणना का आवेदन कर दिया। आवेदन के बाद सभी ने फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की। मंडलायुक्त के एक्स हैंडल पर सुबह ही तस्वीरें आ गई थीं। सहायक निदेशक जनगणना जेके श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन शाम तक दो हजार से अधिक लोगों ने स्वगणना कर ली थी। उन्होंने सभी से अपील की है कि वो भी तत्काल स्वगणना कराएं।

सांसदों और विधायकों ने भरा स्वगणना फॉर्म Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link