Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 8, 2026

यूपी सर्वाधिक नियुक्ति देने वाला राज्य बना : योगी

 यूपी सर्वाधिक नियुक्ति देने वाला राज्य बना : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन रोजगार के तहत प्रदेश सरकार लगातार नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम कर रही है। अब तक नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।



यह बात मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोक भवन में आयुष, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के लिए लोक सेवा आयोग से चयनित 481 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहीं। योगी ने कहा कि यूपी आज सर्वाधिक नियुक्ति पत्र बांटने वाला प्रदेश बन गया है। पूरी प्रक्रिया में किसी को कहीं भी सिफारिश कराने की नौबत नहीं आई। परीक्षा में सिफारिश न भ्रष्टाचार सिर्फ योग्यता को सम्मान दिया है। परीक्षा के बाद भी सिफारिश या अनैतिक साधनों का उपयोग करने की गुंजाइश नहीं थी। उन्होंने कहा कि सरकार की साफ नीयत और स्पष्ट नीति का परिणाम है कि आज आपको नियुक्ति पत्र प्राप्त हो रहा है। पहले भर्तियां पैसों, जाति, मत, मजहब और क्षेत्र देखकर होती थीं, जिससे योग्य नौजवानों का शोषण होता था, लेकिन अब प्रदेश में योग्यता चयन का आधार है। कोई सोच नहीं सकता था कि यूपी के नौजवानों को निष्पक्ष, पारदर्शी व सहज प्रक्रिया से सरकारी नौकरियां मिल पाएंगी। हमने अलग-अलग आयोगों व बोर्डों को जवाबदेही सौंपी और तकनीक का उपयोग कर हर योग्य नौजवान से न्याय किया। 9 लाख से अधिक को सरकारी नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराए हैं। 15 दिनों में यह हमारा चौथा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष हेल्थ टूरिज्म को आकर्षित करने की सबसे बड़ी क्षमता रखता है। आज 202 प्राध्यापक, चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ नर्स नियुक्ति पत्र प्राप्त कर रहे हैं। विश्वास है कि आप सब आयुष विभाग को और गति देंगे। 



यूपी सर्वाधिक नियुक्ति देने वाला राज्य बना : योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link