निपुण भारत मिशन की कक्षा पांचवीं तक विस्तार की तैयारी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार निपुण भारत मिशन (समझ और संख्यात्मक कौशल के साथ पढ़ने में दक्षता के लिए राष्ट्रीय पहल) को कक्षा पांचवीं तक विस्तार की तैयारी कर रही। अभी कक्षा तीसरी के छात्रों तक योजना का लाभ मिल रहा है। फिलहाल तीन से नौ आयु वर्ग के छात्रों को पढ़ने-लिखने और अंकगणित में सार्वभौमिक दक्षता से जोड़ने पर काम हो रहा है। इसे कक्षा तीसरी से पांचवीं तक विस्तार का प्रस्ताव है। कोविड-19 के कारण छात्रों की पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।

