Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 14, 2026

बच्चों को नि:शुल्क किताबें 17 से पहले देने के निर्देश

 बच्चों को नि:शुल्क किताबें 17 से पहले देने के निर्देश

लखनऊ समेत मण्डल के सभी जिलों में संचालित राजकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले एक से आठ तक के छात्रों को नि:शुल्क किताबें और कार्य पुस्तिकाएं जल्द मुहैया कराएं। पहली अप्रैल से शुरू हुए शैक्षिक सत्र में इन स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों की संख्या के आधार किताबों और कार्य पुस्तिकाओं की डिमांड जिम्मेदारों को भेजी जा चुकी हैं लेकिन अभी तक अधिसंख्य स्कूलों को किताबें नहीं मिली हैं।




जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने किताबों के जल्द वितरण निर्देश जारी किये हैं। वहीं राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने स्कूल वार बच्चों की दी गई किताबों का ब्योरा 17 जुलाई से पहले मांगा है।

बच्चों को नि:शुल्क किताबें 17 से पहले देने के निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link