Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, June 14, 2026

क्या प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगी गृह जिले में तैनाती, सीएम योगी से दखल देने की मांग; इन्हें मिलेगा अवसर?

 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन ने प्रदेश में नई शिक्षक भर्ती से पहले वर्तमान में काम कर रहे परिषदीय शिक्षकों को गृह जिले में तैनाती की मांग की है। इसके लिए एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।

एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा है कि प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं 20 साल से अधिक से अपने गृह जिले से काफी दूर सेवा दे रहे हैं। इसमें उन्हें काफी व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार परिषदीय विद्यालयों में खाली पदों के सापेक्ष नए शिक्षकों की भर्ती करने का विचार कर रही है।


ऐसे में इससे पहले वर्तमान कार्यरत शिक्षकों के तबादले नहीं किए गए तो जिलों में पद भरने से ये अनुभवी शिक्षक अपने गृह जिला जाने के अवसर से हमेशा के लिए वंचित हो जाएंगे। ऐसे में शिक्षकों को एक से दूसरे जिले में तबादले का अवसर दिया जाए। जनगणना को देखते हुए स्थानांतरण की नीति जारी कर दी जाए, किंतु शिक्षकों को इसका कार्य पूरा होने के बाद ही कार्यमुक्त किया जाए।

क्या प्राथमिक शिक्षकों को मिलेगी गृह जिले में तैनाती, सीएम योगी से दखल देने की मांग; इन्हें मिलेगा अवसर? Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link