Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, June 18, 2026

यूपी के 26 जिलों में फिर बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट; प्रदेश में लू का यू-टर्न

 यूपी के 26 जिलों में फिर बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट; प्रदेश में लू का यू-टर्न


प्रदेश में इन दिनों प्रभावी मौसम तंत्र न होने से एक बार फिर से गर्मी में वृद्धि होने की संभावना है। आगामी चार-पांच दिनों में कहीं- कहीं ऊष्ण लहर (लू) की स्थितियां उत्पन्न होने की संभावना बन रही है। यद्यपि इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी या छिटपुट वर्षा के आसार भी बने रहेंगे। फिलहाल गुरुवार को 26 जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ेगा और लू भी चलेगी।

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबांकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के क्षेत्र में लू चलेगी।


इन जिलों में तापमान रहेगा 40 डिग्री से ज्यादा 

इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक या इसके आसपास रह सकता है। शुक्रवार को लू प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 45 पार जा सकती है। इनमें अवध क्षेत्र के अधिकतर जिले हैं, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गिने-चुने जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा

बुधवार को लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में हवा का भी असर रहा। इसकी वजह से तापमान में मामूली गिरावट आयी। इसके बावजूद लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक यानी 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में एक बार फिर प्रयागराज सर्वाधिक गर्म रहा।

वहां का अधिकतम तापमान सर्वाधिक 45 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को भी प्रयागराज का तापमान देश में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को वाराणसी का अधिकतम तापमान 42.8, सोनभद्र व झांसी का 42-42, बांदा का 41 व हमीरपुर का 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

यूपी के 26 जिलों में फिर बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट; प्रदेश में लू का यू-टर्न Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link