स्वयं पोर्टल पर शुरू हुआ 'हिन्दी साहित्य' का ऑनलाइन कोर्स
लखनऊ। डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। हिन्दी विभाग और इलेक्ट्रॉनिक मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर (मीडिया सेंटर) के संयुक्त प्रयास से तैयार ऑनलाइन कोर्स हिन्दी साहित्य का इतिहास अब भारत सरकार के प्रतिष्ठित स्व्यं पोर्टल पर लाइव हो गया है।
इच्छुक शिक्षार्थी स्वयं पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, मीडिया सेंटर के निदेशक प्रो. गोपाल सिंह और हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. रामपाल गंगवार के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। देश-विदेश के छात्र, शोधार्थी और शिक्षक इस कोर्स में घर बैठे मुफ्त नामांकन कर सकते हैं। आधुनिक हिन्दी साहित्य का इतिहास, प्रमुख साहित्यकार, साहित्यिक आंदोलन आदि सामग्री है

