पीलीभीत। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के कक्षा एक से 8 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों, राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार सोमवार से आठ जुलाई तक विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शिक्षण कार्य सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित किया जाएगा।
छात्र-छात्राओं की कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी, जबकि शिक्षक एवं शिक्षामित्र दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
