Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, June 29, 2026

प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज

प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज

प्रयागराज, जिले में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी जारी है। रविवार को भी तेज धूप और गर्म हवाओं ने झुलसाया। दोपहर में तपिश के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया।






 प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर प्रयागराज रहा। वहीं बांदा का अधिकतम तापमान 39.6 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस था। यानी एक दिन में 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी। वहीं शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी। दिन और रात का तापमान बढ़ने से कूलर-पंखे गर्म हवा उगलते रहे। मौसम विभाग के अनुसार 29 से चार जुलाई तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक या दो बार गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस बीच दो से चार जुलाई को 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।

प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link