Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 30, 2026

तीन दिन के बाद सोने में तेजी लौटी, अब यह हुआ नया भाव

तीन दिन के बाद सोने में तेजी लौटी, अब यह हुआ नया भाव



नई दिल्ली, एजेंसी। सर्राफा बाजार में सोमवार को कारोबारियों की ओर से कम कीमत पर लिवाली बढ़ाने के कारण सोने की कीमतों में 1,300 रुपये का सुधार दर्ज हुआ और यह 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इससे तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोने की चाल के उलट चांदी की कीमतों में लगातार चौथे सत्र में गिरावट आई और यह 2,000 रुपये टूटकर 2,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

तीन दिन के बाद सोने में तेजी लौटी, अब यह हुआ नया भाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link