Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, June 30, 2026

UP Weather Today, 30 June: यूपी के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में कभी भी हो सकती है मानसून की एंट्री

 UP Weather Today, 30 June: यूपी के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में कभी भी हो सकती है मानसून की एंट्री

उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री अब कभी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि यूपी में मंगलवार से बुधवार के बीच मानसून एक्टिव हो सकता है। आईएमडी ने कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर समेत 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर समेत 29 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।



बहराइच जिले में हुई जबरदस्त बारिश

सोमवार को बहराइच जिले में जबरदस्त बारिश देखने को मिली। यहां सर्वाधिक 104 मिमी और श्रावस्ती में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी आगरा में देखने को मिली। यहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके साथ ही अलीगढ़ में 42 डिग्री और बांदा में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट

सीनियर मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, मंगलवार से बुधवार के बीच प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। उन्होंने बताया कि जुलाई के पहले हफ्ते में यूपी में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकुट, बांदा, मिर्जापुर, चंदौली, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच समेत कई इलाकों में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


कई इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट

इसके साथ ही मौसम विभाग ने गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बरेली समेत यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। यूपी में भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। यूपी में बहुत जल्द मानसून दस्तक देगा।

UP Weather Today, 30 June: यूपी के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, प्रदेश में कभी भी हो सकती है मानसून की एंट्री Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link