UPTET NEWS: टीईटी 2 से 4 जुलाई तक 76 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
● परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 92 मजिस्ट्रेटों की तैनाती
लखनऊ। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (टीईटी) का आयोजन 2 से 4 जुलाई तक किया जाएगा। परीक्षा में राजधानी में कुल 76720 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए कुल 46 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। शांतिपूर्वक व सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 92 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गयी है
एडीएम प्रशासन ने बताया कि दो व तीन जुलाई के दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली अपराह्न 2:30 बजे से 5 बजे तक संचालित होगी। हर पाली में 19734 अभ्यर्थी शामिल होंगे। चार जुलाई को एक पाली में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी। इसमें 17518 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले में 46 केन्द्रों के लिए 46 सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। चारबाग स्टेशन, बस स्टेशन तथा आलमबाग बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क होगी।

