प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त शिक्षकों के 20 हजार से अधिक पदों पर पुरानी नियमावली के आधार पर भर्ती की मांग को लेकर युवा मंच ने सोमवार को एडीएम सिटी सत्यम् मिश्र को ज्ञापन दिया।
सत्यम मिश्रा ने यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह और माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल से दूरभाष पर वार्ता कर आश्वासन दिया कि पुरानी नियमावली के आधार पर विज्ञापन जारी कराने के लिए सकारात्मक एवं गंभीर प्रयास किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, साधना सिंह, दीपा सिंह, रीता केशरवानी, प्रियंका मिश्रा, विनीता, रिंकी चौहान आदि शामिल रहीं।
