तीन आईएएस और चार पीसीएस आज होंगे सेवानिवृत्त
लखनऊ। यूपी में मंगलवार को तीन आईएएस और चार पीसीएस अधिकारी सेवानिवृत्त हो जाएंगे।
वर्ष 2009 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व श्रमायुक्त मार्कंडेय शाही, वर्ष 2012 बैच के विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी डा. दिनेश चंद्र व वर्ष 2018 बैच के अपर आयुक्त झांसी उमाकांत त्रिपाठी सेवानिवृत्त होंगे। प्रांतीय सिविल सेवा के अधिकारियों में रवि शंकर सिंह, महेश प्रकाश, भगवान शरण व बच्चू सिंह भी मंगलवार को सेवानिवृत्त होंगे। सूत्रों के मुताबिक जल्द प्रशासनिक फेरबदल कर इनके पदों को भरा जाएगा

