Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 3, 2026

शिक्षामित्रों ने मांगा जून में मानदेय, समस्याओं पर हुई चर्चा

शिक्षामित्रों ने मांगा जून में मानदेय, समस्याओं पर हुई चर्चा

लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1.42 लाख शिक्षामित्रों को जून में गर्मी की छुट्टियों में स्कूल बंद होने से मानदेय नहीं मिलता है। राजधानी में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की प्रांतीय बैठक में इसकी तरफ सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया। शिक्षामित्रों ने कहा कि सरकार जल्द जून के मानदेय के संकट को हल करे।





प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला ने कहा कि आदेश के बाद भी शिक्षामित्रों की मूल विद्यालय वापसी और महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास जिलों में तबादला नहीं हो रहा है। इसका जल्द समाधान निकाला जाए।


पदाधिकारियों ने मानदेय में की गई वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही मुख्यमंत्री के जन्मदिन 5 जून को प्रदेश भर में पौधरोपण करने का भी निर्णय लिया। एमएलसी स्नातक खंड अवनीश कुमार सिंह ने शिक्षामित्रों को सरकार द्वारा हर संभव मदद व समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर संजय शर्मा, महामंत्री सुशील यादव, श्याम लाल यादव, कौशल कुमार सिंह, जगवीर भाटी, राजेंद्र सिंह पचेरा, ऋषि पाल सिंह यादव आदि उपस्थित थे। 

शिक्षामित्रों ने मांगा जून में मानदेय, समस्याओं पर हुई चर्चा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link