Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, June 3, 2026

पीएम पोषण योजना से बच्चों को मिल रहा संतुलित और पौष्टिक भोजन

 पीएम पोषण योजना से बच्चों को मिल रहा संतुलित और पौष्टिक भोजन



 


कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास पर विशेष जोर

लखनऊ। प्रदेश के राजकीय, परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण योजना के तहत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को नियमित रूप से संतुलित, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान कर उनके समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।


योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को ऐसा भोजन दिया जा रहा है जिसमें ऊर्जा, प्रोटीन तथा अन्य आवश्यक पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में शामिल हों। इससे बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक एवं बौद्धिक विकास को भी मजबूती मिल रही है।


बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल विद्यार्थियों को भोजन उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उन्हें स्वस्थ, सक्षम और आत्मविश्वासी नागरिक के रूप में विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और पोषण को एक साथ जोड़कर सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।


उन्होंने बताया कि पीएम पोषण योजना के माध्यम से प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता से बच्चों की उपस्थिति बढ़ने के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और सीखने की क्षमता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।


सरकार का मानना है कि बेहतर शिक्षा के साथ बेहतर पोषण बच्चों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है और इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पीएम पोषण योजना को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।

पीएम पोषण योजना से बच्चों को मिल रहा संतुलित और पौष्टिक भोजन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link