*ई-शिक्षाकोष प्रोफाइल अपडेशन को लेकर महत्वपूर्ण सूचना*
ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षकों के प्रोफाइल अपडेशन का कार्य चल रहा है। इस प्रक्रिया में शिक्षकों द्वारा मुख्य रूप से स्थायी पता (Permanent Address) एवं वर्तमान पता (Current Address) का अद्यतन किया जाना है।
*इसके अतिरिक्त नाम, पदनाम, जन्म तिथि, लिंग, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि किसी भी विवरण में संशोधन का विकल्प जिला स्तर पर उपलब्ध नहीं है।*
विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के दौरान इन विवरणों में त्रुटि सुधार के संबंध में पूछे जाने पर बताया गया कि उक्त डाटा BPSC, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के पोर्टल अथवा नियोजित शिक्षकों द्वारा स्वयं उपलब्ध कराई गई सूचनाओं से प्राप्त किए गए हैं तथा पूर्व से सत्यापित हैं। इसलिए इन आंकड़ों में किसी प्रकार का संशोधन किए जाने का प्रावधान नहीं है।
`शिक्षकों के लिए आवश्यक जानकारी`
• प्रोफाइल अपडेशन में मुख्यतः स्थायी पता एवं वर्तमान पता की प्रविष्टि करनी है।
• यह कार्य शिक्षक स्वयं अपनी ई-शिक्षाकोष आईडी से करेंगे।
• किसी भी प्रकार का विवरण भरकर जिला शिक्षा कार्यालय में जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
• प्रोफाइल अपडेशन के लिए कार्यालय में जाकर अनावश्यक भीड़-भाड़ लगाने की भी आवश्यकता नहीं है।
*सभी शिक्षक निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी आईडी से लॉगिन कर आवश्यक पता संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक अद्यतन करें।*
