Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 15, 2026

अटेवा की तिरंगा यात्रा 21 अगस्त को, 25 सितंबर को रैली

 अटेवा की तिरंगा यात्रा 21 अगस्त को, 25 सितंबर को रैली

लखनऊ, अटेवा पेंशन बचाओ मंच की सदर कार्यालय में आयोजित बैठक में अगले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई।






प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने घोषणा की कि 21 अगस्त को पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके अलावा 25 सितंबर को पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण के विरोध तथा टीइटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर लखनऊ में लाखों कर्मचारी विशाल रैली में हुंकार भरेंगे। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। बैठक में सेवानिवृत्त महासंघ महामंत्री अशोक कुमार और पदोन्नत हुए सचिवालय कर्मचारियों का सम्मान किया गया।




साथ ही लता सचान को अटेवा महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश सह प्रभारी मनोनीत किया गया। प्रदेश महामंत्री डॉ. नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि अटेवा पुरानी पेंशन बहाली तक सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा और वोट की ताकत से अपने मुद्दों को अंजाम तक पहुंचाएगा। इस दौरान विक्रमदित्य मौर्य, रजत प्रकाश, नरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

अटेवा की तिरंगा यात्रा 21 अगस्त को, 25 सितंबर को रैली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link