Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, July 15, 2026

समूह ‘ग’ की भर्ती के लिए एक ही बार पंजीकरण (ओटीआर

 समूह ‘ग’ की भर्ती के लिए एक ही बार पंजीकरण (ओटीआर

लखनऊ, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग के पदों पर भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की सुविधा शुरू की है। इससे अभ्यर्थियों को भर्तियों में आवेदन के लिए बार-बार रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा। यह सुविधा मंगलवार से शुरू कर दी गई है। समूह ‘ग’ में ग्राम पंचायत अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता,सहायक सांख्यकी अधिकारी, एएनएम व लिपिक आदि पद शामिल हैं।






आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया। इसके मुताबिक ओटीआर प्रारंभिक अर्हता परीक्षा या मुख्य भर्ती परीक्षा के लिए करना अनिवार्य होगा। भविष्य में आयोग के सभी विज्ञापनों में इसका उपयोग किया जा सकेगा। यह पूरी तरह से निशुल्क है।

समूह ‘ग’ की भर्ती के लिए एक ही बार पंजीकरण (ओटीआर Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link