प्रधानाचार्य भर्ती को अनुभव तीन वर्ष करने की मांग
प्रयागराज। राजकीय विद्यालयों की तरह सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती के लिए अनुभव तीन वर्ष करने के साथ ही सहायक अध्यापकों को प्रधानाचार्य पद पर परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने शुक्रवार को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक कामता राम पाल को ज्ञापन सौंपा। धर्मेंद्र कुमार पांडे, नितिन सिंह, मनोज कुमार मौर्य व जितेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।

