Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 18, 2026

नियमों में बदलाव से अटका अनुदानित कॉलेजों में वेतन

 नियमों में बदलाव से अटका अनुदानित कॉलेजों में वेतन

लखनऊ, । सहायता प्राप्त अशासकीय अनुदानित कॉलेजों व अनुदानित विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को जून माह का वेतन अब तक नहीं मिलने से प्रदेशभर में नाराजगी बढ़ गई है। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय और लखनऊ विवि सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र वेतन जारी नहीं हुआ तो शिक्षक और कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इसलिए कर्मचारियों शिक्षकों का वेतन रुका





लुआक्टा के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय और महामंत्री डॉ. अंशु केडिया ने बताया कि शासन ने तीन जून के शासनादेश के जरिए नई व्यवस्था लागू की थी। इसके तहत प्रत्येक संस्थान के लिए कोषागार स्तर पर नया चार अंकों का कोड आवंटित किया जाना है। इसी प्रक्रिया में आई प्रशासनिक दिक्कतों के कारण जून का वेतन अटक गया है।

नियमों में बदलाव से अटका अनुदानित कॉलेजों में वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link