यूपी में आज बारिश कब होगी या नहीं?, क्या 24 घंटे में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, जानिए आज के मौसम का हाल
लखनऊः पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून सामान्य रहा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग की मानें तो बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश मेरठ में दर्ज की गई है. यहां 96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. चलिए जानते हैं यूपी के मौसम के बारे में.
आज कैसा रहेगा मौसम:मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिणी पश्चिमी मानसून की रफ्तार सुस्त होने के कारण बुधवार को भी प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहेगा. तेज धूप निकलेगी. अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. उमस भरी गर्मी में इजाफा होगा. वहीं 13 अगस्त से फिर से मानसून की रफ्तार तेज होगी. 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश में फिर से तेज बारिश का सिलसिला शुरू होगा.
आज इन जिलों में बारिश का पूर्वानुमान
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली देवरिया बलिया सुल्तानपुर प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, मिर्जापुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, वाराणसी, गोरखपुर, संत कबीर नगर, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, झांसी, बांदा, चित्रकूट, महोबा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी.
अब तक कितनी कम हुई बारिश: उत्तर प्रदेश में 1 जून से लेकर 11 अगस्त तक अनुमानित बारिश 439 मिली मीटर के सापेक्ष 346 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 21% कम है.पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 8 मिलीमीटर के सापेक्ष 5 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 38% कम है.
लखनऊ का मौसम:राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा. दिन में तेज धूप खिली. इस कारण गर्मी में वृद्धि हुई. अधिकतम तापमान में सोमवार के मुकाबले 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में मुख्यतः आसमान साफ रहेगा. कहीं-कहीं बादलों की भी आवाजाह रहेगी. दिन के समय तेज धूप खिलेगी अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और अधिक वृद्धि हो सकती है.
लखीमपुर खीरी सबसे गर्म
मंगलवार को उत्तर प्रदेश का लखीमपुर खीरी सबसे अधिक गर्म जिला रहा जहां. यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान बिजनौर जिले में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
मौसम वैज्ञानिक क्या बोले:मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अतुल सिंह ने बताया कि 13 अगस्त से पूर्वांचल की ओर से फिर से मानसूनी वर्षा तेज होगी. आने वाले दिनों में यह बारिश प्रदेश के मध्यवर्ती एवं पश्चिमी भाग तक पहुंच सकता है. इसी के साथ ही प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
यूपी में आज बारिश कब होगी या नहीं?, क्या 24 घंटे में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, जानिए आज के मौसम का हाल

