Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, August 12, 2026

बीटेक छात्रा से दुष्कर्म में असि. प्रोफेसर को जेल

 बीटेक छात्रा से दुष्कर्म में असि. प्रोफेसर को जेल

● शिवकुटी पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज करने के साथ ही कराया मेडिकल




प्रयागराज, मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर सौगतो राय को शिवकुटी पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। आरोप है कि प्रोफेसर ने पढ़ाई के बहाने घर बुलाकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस छात्रा का बयान और मेडिकल जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, ओडिशा निवासी छात्रा ने तहरीर में आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले उसके पिता, मां और बहन यहां आए थे। उसी समय एमएनएनआईटी के कंप्यूटर साइंस के असिस्टेंट प्रोफेसर सौगतो राय से मुलाकात हुई। छात्रा की मां ने प्रोफेसर से पढ़ाई में सहायता करने का आग्रह किया था। सभी लोग असिस्टेंट प्रोफेसर के घर पर डिनर के लिए गए। इसके बाद आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर छात्रा को अपने आवास पर पढ़ाने के लिए बुलाने लगा। आरोप है कि छह अगस्त को माता-पिता के वापस जाने पर आरोपी ने स्नैपचैट के माध्यम से बातचीत शुरू की। वह आपत्तिजनक बातें भी करने लगा। जबकि नौ अगस्त की दोपहर करीब एक बजे असिस्टेंट प्रोफेसर सौगतो राय ने छात्रा को अपने कमरे में पढ़ने के लिए बुलाया। उसी समय दोनों हाथ पकड़ लिया और फेल करने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नामजद आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर सौगतो राय कोलकाता का निवासी है। कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।



बीटेक छात्रा से दुष्कर्म में असि. प्रोफेसर को जेल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link