यूपी में 35 आईपीएस व 31 पीपीएस बदले
कपिल देव एसपी यातायात मुख्यालय लखनऊ बने
● पीपीएस से आईपीएस बने11 अधिकारियों को भी दी गई नई जिम्मेदारी
लखनऊ। राज्य सरकार ने शनिवार को 35 आईपीएस और 31 पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें बीते दिनों पीपीएस से आईपीएस संवर्ग में पदोन्नति पाने वाले 11 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। यूपी 112 में तैनात एसपी चारू निगम 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद का सेनानायक नियुक्त किया गया है। श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, प्रमोद कुमार पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से एसपी साइबर क्राइम मुख्यालय, रवि शंकर निम पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से सेनानायक 2वीं वाहिनी एसएसएफ गोरखपुर बनाए गए हैं। अतुल शर्मा (द्वितीय) पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा से एसपी अभिसूचना मुख्यालय, सोनम कुमार पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, रविन्द्र कुमार पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा, नीरज कुमार पांडेय पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज से एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज बनाए गए हैं।
ममाता रानी चौधरी पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ से एसपी सीआईडी लखनऊ, मो.इरफान अंसारी एसपी पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से एसपी सीआईडी लखनऊ, साद मियां खां पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा, सैय्यद अली अब्बास पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आगरा से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, विक्रम दहिया एएसपी पीलीभीत से एएसपी चंदौली बनाए गए हैं।
आयुष श्रीवास्तव एसपी सिटी जौनपुर से एसपी सिटी उन्नाव, राजेश गुनावत एएसपी फिरोजाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट वाराणसी बनाए गए हैं।
31 एएसपी के भी कार्यक्षेत्र बदले गए
पीपीएस संवर्ग में 31 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी कार्यक्षेत्र बदले हैं। अखिलेश सिंह को एससपी उत्तरी उन्नाव से एएसपी पश्चिमी हरदोई, सुभाष चंद्र गंगवार एएसपी यातायात मुरादाबाद से एएसपी पीटीएस मुरादाबाद, मुकेश चन्द्र मिश्रा एएसपी उत्तरी बरेली से एएसपी उत्तरी गोरखपुर, रितेश सिंह एएसपी मीरजापुर से एएसपी पश्चिमी गोंडा, राधेश्याम राय एएसपी पश्चिमी गोंडा से एएसपी ग्रामीण अयोध्या बनाए गए हैं।
