Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 20, 2026

शिक्षिकाएं छुट्टी पर थीं, कक्षा 8 की छात्रा ने संभाली छोटे बच्चों की जिम्मेदारी

शिक्षिकाएं छुट्टी पर थीं, कक्षा 8 की छात्रा ने संभाली छोटे बच्चों की जिम्मेदारी

गोलागोकर्णनाथ। कंपोजिट विद्यालय त्रिलोक गिरि में एक कक्षा 8 की छात्रा ने अपनी जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय में महिला शिक्षिकाओं के अवकाश के दौरान छात्रा ने कक्षा 1 और 2 के छोटे बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी खुद संभाल ली।



दरअसल, नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू विद्यालय में बच्चों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वाटर कूलर लगवाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर विद्यालय की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।


इसी दौरान उनकी नजर कक्षा 8 की छात्रा नेन्शी सिंह पर पड़ी। नेन्शी छोटे बच्चों को बेहद सहजता और आत्मविश्वास के साथ पढ़ाती नजर आईं। वह बच्चों को पाठ समझाने के साथ-साथ उन्हें अनुशासन में रखने का प्रयास भी कर रही थीं।




छात्रा की पहल से प्रभावित हुए पालिकाध्यक्ष

नेन्शी की पहल और नेतृत्व क्षमता देखकर पालिकाध्यक्ष ने उसकी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में कम उम्र से ही जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना विकसित करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।


उन्होंने कहा कि विद्यालयों में केवल मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों की प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। नेन्शी का छोटे बच्चों को पढ़ाने का प्रयास अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है।


विद्यालय में कक्षा 8 की छात्रा द्वारा छोटे बच्चों की जिम्मेदारी संभालने की यह पहल चर्चा का विषय बनी रही। पालिकाध्यक्ष ने ऐसी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर दिए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।



शिक्षिकाएं छुट्टी पर थीं, कक्षा 8 की छात्रा ने संभाली छोटे बच्चों की जिम्मेदारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link