Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 20, 2026

स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका पर बदमाशों का हमला, स्कूटी गिराकर सोने की चेन लूटी

स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका पर बदमाशों का हमला, स्कूटी गिराकर सोने की चेन लूटी

Shamli News: शामली में मंगलवार दोपहर स्कूटी से घर लौट रही एक शिक्षिका के साथ लूट की वारदात सामने आई। रायपुर-मोर माजरा मार्ग पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षिका की स्कूटी में डंडा मारकर उन्हें गिरा दिया और गले से करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थीं शिक्षिका

बताया गया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय रायपुर में तैनात शिक्षिका दुर्गा देवी मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूटी से थानाभवन स्थित अपने घर जा रही थीं। रायपुर-मोर माजरा मार्ग पर पहुंचने के दौरान ईख के खेत से अचानक तीन नकाबपोश बदमाश बाहर आए।



बदमाशों ने चलती स्कूटी पर डंडा मार दिया। अचानक हुए हमले से शिक्षिका का संतुलन बिगड़ गया और वह स्कूटी समेत सड़क पर गिर गईं।


गले से चेन तोड़कर गन्ने के खेत में भागे

शिक्षिका के सड़क पर गिरते ही बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली। शिक्षिका ने शोर मचाया तो पीछे से स्कूल वैन आती दिखाई दी। इसके बाद तीनों आरोपी गन्ने के खेत में घुसकर मौके से फरार हो गए।


घटना के तुरंत बाद शिक्षिका ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के खेतों में बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका।




CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के अनुसार शिक्षिका की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।


पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा करने की बात कही है।

स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका पर बदमाशों का हमला, स्कूटी गिराकर सोने की चेन लूटी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link