Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 20, 2026

लिंक नहीं खुलने से नीट यूजी काउंसलिंग बाधित

 लिंक नहीं खुलने से नीट यूजी काउंसलिंग बाधित

लखनऊ, । नीट यूजी-2026 की काउंसलिंग में होने वाले हजारों छात्र अफसरशाही की लापरवाही का शिकार हो रहे हैं। पहले चरण की काउंसलिंग में सीट आवंटित करा चुके एमबीबीएस और बीडीएस के तकरीबन 11 हजार अभ्यर्थियों को इसी लापरवाही के चलते दोबारा काउंसलिंग में शामिल होना पड़ रहा है। ऐसे छात्रों और उनके अभिभावकों की मानें तो न तो चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय की वेबसाइट पर च्वाइस फिलिंग का लिंक खुल रहा है और न ही हेल्पलाइन नंबरों पर ही कोई संपर्क हो पा रहा है।





लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर सहित कई जिलों के अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने शनिवार शाम हिन्दुस्तान अखबार के दफ्तर में फोन करके शिकायत दर्ज कराई कि न वेबसाइट पर च्वाइस फिलिंग हो पा रही है और न ही हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क।




शनिवार को दिनभर अभ्यर्थी काउंसलिंग की वेबसाइट पर च्वाइस फिलिंग का लिंक न खुलने से परेशान रहे। डीजीएमई नेहा शर्मा ने इतना ही कहा कि वेबसाइट को सिंक्रोनाइज किया जा रहा है। आदेश मिलते ही जल्द ही यह खुल जाएगी।

लिंक नहीं खुलने से नीट यूजी काउंसलिंग बाधित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link