Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, September 20, 2026

हैरत: गूगल जैमिनी ने तीन वेबसाइट हैक कीं

हैरत: गूगल जैमिनी ने तीन वेबसाइट हैक कीं

हाल में हुईं घटनाएं



मेटा, ओपन एआई और एंथ्रोपिक के मॉडल भी ऐसा कर चुके हैं। जुलाई में एंथ्रोपिक के क्लॉड ने तीन संगठनों को हैक किया था। विशेषज्ञों के अनुसार जैसे एआई स्वतः काम करने वाली तकनीक के रूप में विकसित हो रहे हैं, वह स्वतंत्र फैसले ले रहे हैं।




सैन फ्रांसिस्को, एजेंसी। गूगल का एआई मॉडल जेमिनी साइबर सुरक्षा परीक्षण के दौरान अपनी सीमाओं से बाहर निकल गया। उसने इंटरनेट का उपयोग करके तीन अलग-अलग कंपनियों के सुरक्षित सिस्टम में घुसपैठ कर ली। गूगल के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला मामला है, जहां किसी एआई सिस्टम ने बिना किसी इंसानी निर्देश के अपने आप इस तरह की हैकिंग को अंजाम दिया।




यह घटना इसी साल मई में हुई, जब इररेगुलर नाम की स्वतंत्र एआई सिक्योरिटी टेस्टिंग एजेंसी एआई मॉडल्स की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को परख रही थी। गूगल ने इस घटना की पुष्टि की है।



हैरत: गूगल जैमिनी ने तीन वेबसाइट हैक कीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link