शिक्षकों के तबादले और पोस्टिंग पर 31 मार्च 2027 तक रोक की संभावना
सचिवालय स्तर से21 या 22 सितम्बर को जारी हो सकता है आधिकारिक पत्र
शिक्षा विभाग और सचिवालय से प्राप्त बड़ी जानकारी के अनुसार, प्रदेश में शिक्षकों के स्थानांतरण (Transfer) और पदस्थापना (Posting) की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। प्राप्त सूचना के मुताबिक, यह रोक आगामी 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी।
शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर अब लंबी अवधि के लिए विराम लगाने का प्रस्ताव है।
सचिवालय स्तर पर पत्र तैयार कर लिया गया है और इसके संबंध में औपचारिक अधिसूचना/पत्र 21 या 22 सितम्बर तक जारी किया जा सकता है।
आदेश जारी होते ही यह फैसला तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया जाएगा।
आधिकारिक पत्र जारी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी कि इस फैसले का शिक्षकों के नियमित स्थानांतरण और अन्य प्रशासनिक बदलावों पर क्या क्या असर पड़ेगा।
