Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 10, 2026

आंगनबाड़ी से जुड़ीं 3.80 लाख महिलाओं को साड़ी, उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलिंडर रिफिल

आंगनबाड़ी से जुड़ीं 3.80 लाख महिलाओं को साड़ी, उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलिंडर रिफिल

, लखनऊ : रसोई के बजट में राहत और कामकाज में सहूलियत बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने महिलाओं से जुड़े दो अहम निर्णय किए हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 में निःशुल्क दो एलपीजी सिलिंडर रिफिल मिलेंगे, वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को अब हर साल दो के बजाय तीन साड़ियां दी जाएंगी। आंगनबाड़ी कर्मियों को निर्धारित वेशभूषा के नियमित इस्तेमाल में सुविधा के लिए एक अतिरिक्त साड़ी मिलेगी।




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। उज्ज्वला योजना पर 2142.78 करोड़ रुपये और अतिरिक्त साड़ी वितरण पर 19.02 करोड़ रुपये खर्च होंगे।




कैबिनेट निर्णयों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि इन निर्णयों का सीधा लाभ उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं और प्रदेश के 3,80,290 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को मिलेगा।




उज्ज्वला के लाभार्थियों को चालू वित्तीय वर्ष में दो चरणों में निःशुल्क एलपीजी सिलिंडर रिफिल उपलब्ध कराए जाएंगे। पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर तक और दूसरा चरण अगले वर्ष जनवरी से मार्च तक चलेगा।




भदोही का नाम अब ‘संत रविदासनगर भदोही’




मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के बाद शुक्रवार को कैबिनेट में भी भदोही जिले का नाम ‘संत रविदासनगर भदोही’ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। संत रविदास द्वारा किए गए सामाजिक व सांस्कृतिक योगदान के मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है। वित्त मंत्री ने बताया कि पहले भी इसका नाम संत रविदासनगर के नाम पर रखा गया था, पर सपा की सरकार ने इसे बदल दिया था।







आंगनबाड़ी से जुड़ीं 3.80 लाख महिलाओं को साड़ी, उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क सिलिंडर रिफिल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link