Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 10, 2026

राजकीय कॉलेजों की एलटी ग्रेड भर्ती में टीईटी अनिवार्य, और भी यह बदलाव

राजकीय कॉलेजों की एलटी ग्रेड भर्ती में टीईटी अनिवार्य, और भी यह बदलाव

## राजकीय कॉलेजों की एलटी ग्रेड भर्ती में टीईटी अनिवार्य



प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) की अगली भर्ती में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य करने की तैयारी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ शिक्षा (प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी) सेवा नियमावली, 2024 में संशोधन का प्रस्ताव शासन को भेजा है।




प्रस्ताव के तहत शिक्षकों की शैक्षिक योग्यता राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के मानकों के अनुरूप तय की जाएगी।




माध्यमिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल की ओर से 14 सितंबर 2026 को भेजे गए पत्र में नियमावली पर दोबारा विचार करने का अनुरोध किया गया है। सात सितंबर को अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए गए थे। इसके बाद राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों की शैक्षिक योग्यता में संशोधन का प्रस्ताव तैयार किया गया।




 स्नातक में 50% या पीजी में 45% के साथ बीएड जरूरी




विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में स्नातक में 50 प्रतिशत या परास्नातक (पीजी) में 45 प्रतिशत अंकों के साथ बीएड की अनिवार्यता का उल्लेख है। भर्ती नियमावली में संशोधन के बाद टीईटी की अनिवार्यता लागू करने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



राजकीय कॉलेजों की एलटी ग्रेड भर्ती में टीईटी अनिवार्य, और भी यह बदलाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link