Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 10, 2026

पुरानी नियमावली से भर्ती न हुई तो फिर आंदोलन की चेतावनी

पुरानी नियमावली से भर्ती न हुई तो फिर आंदोलन की चेतावनी

जासं, प्रयागराज : टीजीटी-पीजीटी परीक्षा में पुरानी नियमावली के तहत अवसर नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों ने फिर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रतियोगी छात्रों ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली और पूछा कि अवसर देने संबंधी आधिकारिक सूचना कब जारी होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि वह उच्च अधिकारियों के संपर्क में हैं और जल्द सूचना मिलने की उम्मीद है।







इसके बाद अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग पहुंचे और अध्यक्ष से मिलने की मांग की। अध्यक्ष के लखनऊ में होने के कारण छात्रों की मुलाकात आयोग के सचिव संजय सिंह से हुई। उन्होंने कहा कि शासन से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है।




आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आशुतोष पांडेय ने कहा कि अभ्यर्थियों को आश्वासन नहीं, बल्कि पुरानी नियमावली के अनुसार एक अवसर देने का लिखित आदेश चाहिए।

पुरानी नियमावली से भर्ती न हुई तो फिर आंदोलन की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link