Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 10, 2026

योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएम योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद बोर्ड ने चयन वर्ष 2025-26 के तहत ऑनलाइन विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रदेश के 455 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर पदोन्नति प्रदान की है। पदोन्नत कार्मिकों की तैनाती के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।




उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद बोर्ड के चेयरमैन बीएल मीणा ने बताया कि पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई गई। निर्धारित पात्रता मानकों और सेवा अभिलेखों के आधार पर कार्मिकों का परीक्षण किया गया। परीक्षण के बाद 455 लेखपालों को पदोन्नति के लिए उपयुक्त पाया गया।




### राजस्व परिषद ने ऑनलाइन डीपीसी से पूरी की प्रक्रिया




### 39 सहायक विकास अधिकारी बने संयुक्त खंड विकास अधिकारी




लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर ग्राम्य विकास विभाग के 39 सहायक विकास अधिकारियों (ग्राम्य विकास) को संयुक्त खंड विकास अधिकारी के पद पर पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया है।




इस संबंध में आयुक्त, ग्राम्य विकास प्रमोद कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में विभागीय चयन समिति (डीपीसी) की बैठक मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की गई।




बैठक में संबंधित अधिकारियों की वरिष्ठता, सेवा पुस्तिका, सेवा अभिलेखों एवं निर्धारित विभागीय मानकों की समीक्षा के बाद पदोन्नति की संस्तुति की गई।



योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link