Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 17, 2026

आयोग बार-बार मतदाता सूची का पुनरीक्षण न करे

आयोग बार-बार मतदाता सूची का पुनरीक्षण न करे

लखनऊ, । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि सरकार बनने पर गन्ना किसानों को 24 घंटे में भुगतान के लिए अलग फंड बनाया जाएगा। पार्टी इसे घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

उन्होंने कहा कि यूपी जो जीतेगा वही देश की राजनीति की दिशा तय करेगा। उन्होंने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पर पुनरीक्षण न करे।


अखिलेश ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों को बिजली, खाद और समय पर पानी दिया जाएगा। भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है। आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन महंगाई बढ़ा दी। भाजपा सरकार मुनाफाखोरी कर रही है। इथेनाल का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है।


समाजवादी किसानों को लाभ दिलाने के लिए फैसले लेगी। भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी। बैंक बेचने पड़ रहे हैं। यूपी की एक बड़ी बैंक बेच दी।उन्होंने कहा कि हम लोग चुनाव में सुधार चाहते हैं।

आयोग बार-बार मतदाता सूची का पुनरीक्षण न करे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link