केंद्रीय कर्मियों को सात हजार तक बोनस मिलेगा
नई दिल्ली, वि.सं.। सरकार ने केंद्रीय कर्मियों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बोनस देने का फैसला किया है। यह रकम 30 दिन के वेतन के बराबर होगी जो अधिकतम 6,908 रुपये रहेगी।
आदेश में कहा गया है कि समूह ग और ख के उन कर्मचारियों को बोनस मिलेगा, जिन्हें राजपत्रित अधिकारी का दर्जा नहीं है। शर्त यह है कि वह किसी दूसरी बोनस योजना के दायरे में नहीं आते हों। पात्र केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। बोनस पाने के लिए कर्मचारी का 31 मार्च 2026 को नौकरी में होना जरूरी है। साथ ही, उसने वित्त वर्ष 2025-26 में कम से कम छह महीने लगातार काम किया हो।

