Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, October 17, 2026

स्कूलों ने डाउनलोड नहीं की नामावली

स्कूलों ने डाउनलोड नहीं की नामावली


प्रयागराज। यूपी बोर्ड से जुड़े 5905 स्कूलों ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के कक्षा नौ एवं 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा दस एवं 12 के परीक्षा आवेदन से संबंधित अभ्यर्थियों की नामावली डाउनलोड नहीं की है। यह स्थिति तब है जबकि पूर्व निर्धारित समय सारिणी के अनुसार प्रधानाचार्यों को अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली, कोषपत्र की एक प्रति सहित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा कराना था। ऐसे में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने अभ्यर्थियों से संबंधित नामावली जनरेट/डाउनलोड कर डीआईओएस कार्यालय में जमा करने के लिए अन्तिम तिथि 22 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। सचिव ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विस्तारित समय में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।


स्कूलों ने डाउनलोड नहीं की नामावली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link