एलटी अभिलेख सत्यापन 17 से
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक श्रेणी (पुरुष एवं महिला शाखा) परीक्षा-2025 के गणित विषय में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के सरस्वती भवन में 17 से 20 नवंबर तक दस्तावेजों की जांच होगी। अभ्यर्थियों को उनके चयन क्रमांक के आधार पर बुलाया गया है।
आयोग ने 28 अक्तूबर को गणित विषय के सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी। सत्यापन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 1:30 से शाम पांच बजे तक चलेगी। 17 नवंबर को पुरुष वर्ग के चयन क्रमांक 001 से 200 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन होगा।
