Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, November 15, 2026

862 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी

 संतकबीरनगर। जिले के 862 विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2026-27 का यू-डायस डाटा अभी तक इंपोर्ट नहीं किया है। इसकी वजह से बच्चे ड्राप बाक्स में दिख रहे हैं।


राज्य परियोजना कार्यालय की नाराजगी के बाद बीएसए ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में डाटा सुधारने का निर्देश दिया है। इसके न सही होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

 

जिले में 1246 परिषदीय स्कूल हैं। इसमें 805 प्राथमिक, 192 उच्च प्राथमिक और 250 कंपोजिट विद्यालय हैं। परियोजना कार्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के यू-डायस डेटा में ड्रॉप बॉक्स में प्रदर्शित हो रहे विद्यार्थियों के विवरण को अध्ययनरत विद्यालयों में इंपोर्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए बीएसए ने छह अक्तूबर को सभी प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर ड्रॉप आउट से बच्चों के नाम हटाने का निर्देश दिया था।



उसके बाद भी प्रधानाध्यापकों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। इधर राज्य परियोजना कार्यालय ने समीक्षा की और पाया कि संतकबीरनगर में 862 विद्यालयों में ड्रॉप आउट बच्चों का डाटा यू डायस से नहीं हटाया गया है। परियोजना कार्यालय की नाराजगी के बाद बीएसए ने इन 862 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी का तीन दिन का समय दिया है।


कहा है कि अगर तीन दिन में ड्रॉप आउट बच्चों का डाटा नहीं हटाया जाता है तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

862 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस, कार्रवाई की चेतावनी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link