Gold Price Today: सोना ₹600 महंगा, चांदी के भाव में बदलाव नहीं; जानें 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट।
नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सप्ताह की शुरुआत सोने की कीमतों में तेजी के साथ हुई। सोमवार को सोने के भाव में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम का उछाल दर्ज किया गया। इसके बाद 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बढ़कर 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 1,92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।
सोने की कीमत में ₹600 का उछाल
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट यानी 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में 600 रुपये की बढ़ोतरी हुई। इससे पहले शुक्रवार को सोना 1,46,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। सोमवार की तेजी के बाद इसकी कीमत 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली। सोमवार को चांदी का भाव सभी करों सहित 1,92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना रहा। पिछले कारोबारी सत्र में भी चांदी इसी स्तर पर बंद हुई थी।
सोने की कीमतों में तेजी की क्या रही वजह?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी के चलते घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव को समर्थन मिला।
Gold-Silver Price: फिलहाल सोने की कीमत 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है, जबकि चांदी 1.92 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।

