Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 21, 2021

युवा मंच का 20वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

 प्रयागराज प्रदेश में 5 लाख रिक्त पदों को भरने, युवाओं को रोजगार की गारंटी और बेरोजगारी भत्ता देने की मांग को लेकर


युवा मंच का प्रदर्शन सोमवार को 20वें दिन भी जारी रहा। साथ ही टीजीटी-पीजीटी विज्ञापन में कंप्यूटर शिक्षकों के पद को जोड़ने की मांग को लेकर सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया गया। युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि रोजगार आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए 22 सितंबर को चयन बोर्ड में प्रदर्शन होगा। इसके लिए डेलीगेसियों में छात्रों से संपर्क किया जा रहा है। प्रदर्शन में संयोजक राजेश सचान, पूर्वांचल प्रभारी जय प्रकाश यादव,  अजरूद्दीन, राजेश चौधरी, दीप चंद्र प्रजापति, राम बाबू पांडेय, कृष्ण मोहन, धर्मराज यादव, अरुण पाल आदि शामिल रहे। संवाद

युवा मंच का 20वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link