Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 21, 2021

छात्रा की पिटाई करने पर अध्यापक को किया निलंबित

 अलीगढ़। विकास खंड लोधा के संविलियन विद्यालय, रामनगर में छात्रा कुमकुम की पिटाई करने पर सहायक अध्यापक सुमित कुमार को बीएसए सतेंद्र कुमार ने निलंबित कर दिया।



दो अगस्त 2021 को विद्यालय में कक्षा दो छात्रा कुमकुम ने शिक्षक की पिटाई की बात स्वीकार की। सुमित कुमार द्वारा पीटे जाने को शिकायत परिजनों से की थी। कुमकुम के साथ दादी श्याम देवो पिटाई की शिकायत प्रधानाध्यापक से करने विद्यालय आई थीं। इसके बाद 4 अगस्त 2021 श्याम देवी ने नातिन व स्वयं को चांटा मारने की लिखित शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी लोधा से की थी खंड शिक्षा अधिकारी जांच में विद्यालय में कार्यरत अन्य शिक्षकों ने अवगत कराया कि श्याम देवी को चाटा मारने की बात गलत है। जांच में अध्यापक सुमित ने छात्रा की पिटाई की बात स्वीकार की|


खंड शिक्षा अधिकारी के अनुसार, विभागीय नियमानुसार छात्र-छात्रा की पिटाई करना किसी भी दशा में उचित व वैधानिक नहीं है। इसलिए कार्रवाई की संस्तुति दी जाती है। निलंबित सुमित कुमार को प्राथमिक विद्यालय हिरनीटी लोधा से संबद्ध कर दिया गया है। सुमित कुमार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के विकास खंड लोधा के मंत्री भी हैं। व्यूरो



छात्रा की पिटाई करने पर अध्यापक को किया निलंबित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link