नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की टर्म-वन की प्रमुख विषयों की परीक्षाएं 24 नवंबर से शुरू होंगी। बोर्ड ने परीक्षा के लिए सभी विषयों को मेजर और माइनर श्रेणी में बांटा है। उसके आधार पर ही बोर्ड स्कूलों में 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा लेगा। 90 मिनट का पेपर होगा, जिसमें प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
सूत्रों के मुताबिक परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलेंगी। इसमें माइनर विषयों की परीक्षा 15 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षा 24 से शुरू होगी। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर तिथि जारी नहीं की हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घोषणा 18 अक्टूबर को होगी। 15 नवंबर को फैशन डिजाइनिंग, कास्ट अकाउंटिंग, बेकरी, सिक्योरिटी, 18 को चित्रकला, 19 को कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी।
नवंबर में होने वाली 12वीं की प्रमुख परीक्षाएं
24 नवंबर: रसायन विज्ञान
25 नवंबर: अंग्रेजी
26 नवंबर: बिजनेस स्टडीज
27 नवंबर: समाजशास्त्र
28 नवंबर: गणित
दिसंबर में होने वाली 12वीं की प्रमुख परीक्षाएं
3 दिसंबर: राजनीति विज्ञान
4 दिसंबर: अकाउंटेंसी
6 दिसंबर: जीव विज्ञान
7 दिसंबर: हंिदूी
8 दिसंबर: भौतिक विज्ञान
9 दिसंबर: भूगोल
10 दिसंबर: संस्कृत
11 दिसंबर: अर्थशास्त्र
14 दिसंबर: इतिहास
18 दिसंबर: मनोविज्ञान व टैक्सेशन
Primarykamaster news, update-marts, uptetnews, basic education department, primary ka master, updatemart news, primary ka master latest news
