केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: दीपावली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों को सरकार एक नहीं बल्कि तीन-तीन जगह से कर्मचारियों के खाते में पैसे भेजेगी, देखे खाते में कैसे पैसे भेजे जाएगे
केंद्रीय कर्मचारी इस दीपावली मालामाल होने वाले हैं.क्योंकि सरकार एक नहीं बल्कि तीन-तीन जगह से कर्मचारियों के खाते में पैसे भेजेगी। प्रथम सौगात कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) से जुड़ी, क्योंकि एक बार फिर इसमें बढ़ोतरी हो सकती है.दूसरी सौगात, DA एरियर पर सरकार से चल रही बातचीत पर कोई नतीजा निकल सकता है. जबकि तीसरी सौगात प्रोविडेंट फंड (PF) पीएफ से जुड़ी हुई है। पीएफ पर ब्याज दिवाली से पहले आपके खाते में जमा हो सकता है. तीनों ही खबर केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए मुफीद हैं. इस लिए केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस दिवाली तीसरी खुशी की बात है.(DA) में हो सकता है इजाफा जुलाई 2021 का महंगाई भत्ता अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन जनवरी से मई 2021 के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) आंकड़ों से पता चलता है कि इसमें 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इस तरह 3 फीसदी बढ़ने के बाद महंगाई भत्ता 31 फीसदी पर पहुंच जाएगा. केंद्र सरकार दीपावली के आसपास DA बढ़ाने का ऐलान कर सकती है।
प्रधानमंत्री तक पहुंचा एरियर मामला
18 महीने से पेंडिंग एरियर का मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच गया है, जिस पर जल्द से जल्द फैसला आ सकता है. ऐसे में केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि दिवाली से पहले महंगाई भत्ता उन्हें मिल जाएगा.बताते चलें कि वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था।
PF के ब्याज का पैसा होगा जमा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ से ज्यादा अकाउंट होल्डर्स को दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. पीएफ खाताधारकों के बैंक खाते में जल्दी ही ब्याज का पैसा ट्रांसफर हो सकता है. ईपीएफओ जल्द ही अपने ग्राहकों के खातों में 2020-21 के लिए ब्याज ट्रांसफर करने की घोषणा कर सकता है. ऐसे में दीवाली पर तीन-तीन स्थानों से पैसा आने के पूरे चांस है।
