Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 18, 2021

सरकार बनने पर कर्मचारियों का लौटाएंगे सम्मान : अखिलेश

 लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी के सहयोग से 2022 में सपा की सरकार बनेगी। कर्मचारियों का सम्मान लौटाया जाएगा। उनके हक पर डाका डालने वालों को जेल भेजा जाएगा। जातीय जनगणना कराई जाएगी और निजी क्षेत्र में आरक्षण का भी समर्थन होगा। प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए नई नीति लाई जाएगी। अखिलेश रविवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।



उधर, अखिलेश यादव के समक्ष रविवार को कर्मचारी संयुक्त राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी, पूर्व सांसद कादिर राणा, बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने सपा की सदस्यता ली। इसी तरह बसपा के पूर्व विधायक उदय लाल मौर्य, पूर्व विधायक मधुसूदन कुशवाहा, राष्ट्रीय पाल महासभा के अध्यक्ष राम सेवक पाल, विजय कुशवाहा डॉ. विमलेश गौतम, प्रेम सिंह कुशवाहा रोहित यादव आदि ने सदस्यता ली। इसी तरह कर्मचारी परिषद अध्यक्ष के सात अतुल आक्रोश दुबे, दिलीप मिश्रा, सुनील तिवारी सहित इटावा, आगरा, औरैया सहित विभिन्न जिलों के लोगों ने सदस्यता ली। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर मयंक श्रीवास्तव ने भी सपा की सदस्यता ली। ब्यूरो

सरकार बनने पर कर्मचारियों का लौटाएंगे सम्मान : अखिलेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link