Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, October 18, 2021

प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह, वाट्सएप के जरिए पेपर आउट करने का मामला आया सामने, PNP बताया अफवाह, परीक्षा निरस्त नहीं होगी

 प्रयागराज : प्रदेश के एडेड जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक पद की भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह रहा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने रविवार को दो सत्रों में लिखित परीक्षा आयोजित की। दोनों सत्रों में अभ्यर्थियों की 80.38 प्रतिशत उपस्थिति रही। सूबे में मंडल मुख्यालयों वाले जिलों में 737 केंद्रों पर इम्तिहान कराया गया। पहली पाली के लिए 697 और दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 50 केंद्र बनाए गए थे। प्रयागराज में वाट्सएप के जरिए पेपर आउट करने का मामला सामने आया, लेकिन प्राधिकारी ने उसे सिरे से नकारते हुए अफवाह करार दिया। दावा किया कि किसी भी केंद्र पर पेपर आउट व नकल होने का मामला सामने नहीं आया है, ऐसे में कहीं की परीक्षा निरस्त नहीं की जाएगी।



एडेड जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक/ प्रधानाध्यापक पद के लिए तीन लाख, 37 हजार, 915 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें दो लाख, 72 हजार, 380 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, प्रधानाध्यापक पद के द्वितीय प्रश्न पत्र के लिए 19 हजार, 559 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, इसमें से 14 हजार, 985 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

Primarykamaster news, update-marts, uptetnews, basic education department, primary ka master, updatemart news, primary ka master latest news

प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह, वाट्सएप के जरिए पेपर आउट करने का मामला आया सामने, PNP बताया अफवाह, परीक्षा निरस्त नहीं होगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link