मेजा। प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष राममणि शुक्ल का निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन पर शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है। प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई मेजा के अध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष राममणि शुक्ल के निधन से शिक्षक समाज की अपूर्णनीय क्षति हुई है। मेजा बीआरसी में हुई शोकसभा में कई शिक्षक मौजूद रहे । शिक्षक नेता बालकृष्ण तिवारी ने कहा कि राममणि शुक्ल ने शिक्षकों के हित में कई लड़ाई लड़ी है। उनके कार्यकाल में शिक्षकों की समस्याएं दूर हुई हैं। उनके निधन से शिक्षकों की भारी क्ष
ति हुई है। संवाद
