Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, November 25, 2021

शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराने पर रोष

 शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराने पर रोष व्यक्त किया। इस संबंध में संघ जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय 1 विद्यालय में शिक्षक संघ की बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने कहा कि शिक्षकों को बीएलओ के कार्यों में लगाने को उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश देकर अवैधानिक माना है। इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। चेतावनी दी यदि शिक्षकों का उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो संघ आंदोलन करेगा। संचालन महामंत्री सुरेंद्र पाल सिंह ने किया। कोषाध्यक्ष कालीचरन अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अतर सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष केके यादव, धीरज यादव, चैतन्य दीक्षित, उदय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद 



शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य कराने पर रोष Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link